भरथना इलाके के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पक्का ताल गोल चक्कर चौराहे पर मंगलवार रात 8 बजे तेज रफ्तार ऑटो और मोटर साईकिल की टक्कर में आढ़त के काम से किसानो से मिलकर वापस घर लौट रहे आढ़ती मोहित पुत्र सर्वेश सिंह यादव निवासी गिरधारीपुरा भरथना घायल हो गया। हादसे में उसका पैर टूट गया। सूचना पर स्वजन घायल आढ़ती को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार जारी है।