हरदा: शासकीय आईटीआई हरदा में में 11 जून को लगेगा ‘युवा संगम’ रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा नौकरी और प्रशिक्षण का मौका।
Harda, Harda | Jun 10, 2026 आज 10 जून शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार हरदा। जिले के युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 11 जून को शासकीय आईटीआई हरदा में एक दिवसीय ‘युवा संगम’ रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का भी आयोजन होगा, जिसमें युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण से जुड़ने का अवसर मिलेगा।