जलालपुर थाना क्षेत्र के नहोरा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक हादसे में नदी में स्नान करने गई छह सहेलियों में से दो किशोरियों की डूबने से मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने के प्रयास में एक अन्य किशोरी घायल हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है