बैतूल नगर: चलती ट्रेन से कूदते ही पटरी पर गिरा युवक, ऊपर से गुजर गए 3-4 डिब्बे फिर भी बच गई जान!आमला स्टेशन की हैरान करने वाली खबर
बैतूल जिले के आमला रेलवे स्टेशन से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच फुटपाथ पर खिलौने बेचने वाला एक युवक सतीस पिता शिवराम उम्र 40 निवासी बोरदेही स्टेशन पर खड़ी एक एक्सप्रेस ट्रेन में शौच के लिए चढ़ा था। इसी दौरान ट्रेन अचानक चल पड़ी। घबराए युवक ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की, लेकिन उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे प