भरमौर: बड़ग्राम में वंशी पालकी के साथ फंसे 65 श्रद्धालु-प्रशासन ने सफल रेस्क्यू किया
बड़ग्राम के ल्यूंडी क्षेत्र में पानी बढ़ने के कारण 25 श्रद्धालु और 40 स्थानीय लोग फंस गए थे। प्रशासन, रेस्क्यू टीम और लोक निर्माण विभाग ने मिलकर सफल राहत कार्य करते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्राम पंचायत बड़ग्राम ने सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया है।