मिश्रिख: सन्दना इलाके में तेज आंधी तूफान के दौरान अचानक पेड़ गिरने से झोपड़ी में बैठे बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
जनपद के संजना थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में शनिवार की रात में आए आंधी तूफान में अचानक पेड़ गिर जाने से झोपड़ी के अंदर बैठे एक बुजुर्ग व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई बुजुर्ग की मौत हो जाने के बाद परिवार में मातम का माहौल है पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है पुलिस की तहकीकात भी जारी है।