थाना चचाई क्षेत्र में दिनांक 23.11.2025 को अब्दुल मजीद खान (उम्र 64 वर्ष) द्वारा अपनी बहू के 22.11.2025 से लापता होने की रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 44/25 दर्ज कर तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने गुमशुदा महिला को शाहडोल से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सविता सिंह व आरक्षक सुखसेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।