बनमनखी: जानकीनगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की तैयारी तेज, समिति ने आयोजित की बैठक
जानकीनगर। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह को लेकर जानकीनगर मध्य विद्यालय दुर्गा स्थान के प्रांगण में तैयारी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के अवकाश प्राप्त सचिव योगेन्द्र राम ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को प्रभात फेरी निकाली जाएगी तथा बाबा साहेब के विचारों पर विस्तृत परिच