कासगंज: जिले में यातायात माह के तहत चलाया गया विशेष अभियान, यातायात नियम तोड़ने पर 1 वाहन किया गया सीज, 165 वाहनों के काटे चालान
यातायात माह के तहत यातायात प्रभारी के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले 1 वाहनों को सीज किया। वहीं 165 वाहनों के चालान किए गए। इस कार्रवाई में कुल ₹3,12000 का ऑनलाइन शमन शुल्क वसूला गया। अभियान का संचालन प्रभारी यातायात लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में किया गया।