विदिशा नगर: PM ने विदिशा जिले के 2 लाख 19 हजार 103 किसानों के खाते में डाली किसान सम्मान निधि, कलेक्ट्रेट में देखा गया लाइव प्रसारण
बुधवार शाम 6 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से जुड़कर पूरे देश में किसानों के खाते में सम्मान निधि की 16वीं किस्त डाली। विदिशा जिले के 2 लाख 19 हजार 103 किसानों के खाते में PM सम्मान निधि की राशि डाली गई। कलेक्ट्रेट के सभागार में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। इस दौरान विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।