डीआईजी सोमेन बर्मा के निर्देश पर चुनार पुलिस ने शनिवार की शाम अभियान चलाकर सात व्यक्तियों का शांति भंग में चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि सभी को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से सभी को जमानत मिल गई है। यह अभियान शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य चलाया जा रहा है।