देहरादून: कुआंवाला में शराब फैक्ट्री के सामने एक बस पलटी, मची अफरा-तफरी
देहरादून के कुआंवाला में शराब फैक्ट्री के सामने एक बड़ा हादसा हो गया। हरिद्वार से देहरादून आ रही एक बस सुबह सड़क पर पलट गई। प्रारंभ में बताया गया कि बस में कोई सवारी नहीं थी, लेकिन बाद में कंडक्टर ने जानकारी दी कि बस में पांच सवारी मौजूद थीं। सभी यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए दून अस्पताल भेजा गया।