रामगढ़: न्याणा गाँव में 45 डिग्री तापमान में साधु ने चार घंटे तक जल त्याग कर कठोर पंचधुनि तपस्या की, श्रद्धालुओं की भीड़
Ramgarh, Alwar | May 21, 2026 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के न्याणा गांव स्थित राजपूत आश्रम में गुरुवार को भीषण गर्मी के बीच साधु राजेंद्र गिरि महाराज ने कठोर पंचधुनि तपस्या आरंभ की। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई इस तपस्या को देखने और आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। करीब 45 डिग्री तापमान में अग्नि के बीच बैठकर की जा रही इस कठिन तपस्या ने लोगों को आकर्षित किया।