स्याना: खानपुर में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सरकारी अस्पताल के निकट माता के मठ को तोड़ने का आरोप लगाया, प्रार्थना पत्र दिया
Siyana, Bulandshahr | Apr 10, 2026
कस्बा खानपुर में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सरकारी अस्पताल के निकट माता के मठ को तोड़ने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र दिया है। शुक्रवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ता माता के मठ पर एकत्रित हुए। जहां कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अभियंता पर माता के मठ तुड़वाने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को प्रार्थना सौंपा।