कहरा: सहरसा जिले के सभी स्कूलों का समय बदला, सोमवार से 6.30 से 12.30 तक चलेगा विद्यालय
मौसम में हुए बदलाव को देखते हुए राज्य शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी स्कूलों के मॉडल टाइम टेबल में आंशिक बदलाव करते हुए शिक्षा विभाग के द्वारा सोमवार से सभी विद्यालय सुबह 6.30 बजे से 12.30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। जो सोमवार 7 अप्रैल से 1 जून तक लागू रहेगा।