जगदलपुर विधानसभा अंतर्गत तीरथगढ़ में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव ने बम्बू राफ्टिंग कायकिंग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक किरण देव ने कहा कि अब तीरथगढ़ आने वाले पर्यटक केवल जलप्रपात की अद्भुत सुंदरता ही नहीं, बल्कि बम्बू राफ्टिंग के रोमांच और क्षेत्रीय व्यंजनों के स्वाद का भी आनंद ले पाएंगे।