बांधवगढ़: उमरिया में युवक से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बड़ेरी निवासी कैलाश रैदास पिता स्वर्गीय रघुराई रैदास (उम्र 29 वर्ष) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ अभिषेक रैदास, निवासी बड़ेरी द्वारा मारपीट की गई तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।