मंझनपुर: जयंतीपुर में गेहूं के खेत में लगी आग से पांच बीघा फसल जलकर बर्बाद, पीड़ित ने कहा- अज्ञात लोगों ने लगाई है आग
मंझनपुर तहसील और पश्चिम शरीरा थाना इलाके के जयंतीपुर गांव में शनिवार की देर रात गेहूं की खेत में आग लग गई।बताया जाता है लगभग 5 बीघा गेहूं की फसल जल गई है।गांव के रहने वाले अशोक ने बताया कि बिजली के तार भी उनके खेत के ऊपर से नहीं है।किसी ने जलन वश आग लगा दी है।रविवार को तहसील प्रशासन के लोग पहुंचे थे।पीड़ित ने हुए नुकसान का मुआवजा व कार्रवाई की बात रखी है।