भरथना: बकेवर हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल, किया गया जिला अस्पताल रेफर
बकेवर थाना क्षेत्र के सराय मिठे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते समय एक युवक अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायल को बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल लेकर आई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान 29 वर्षीय अवनीश कुमार पुत्र मिसरी लाल, निवासी सती मोहल्ला, कोतवाली थाना क्षेत्र इटावा।