हनुमानगढ़: जिला कलक्ट्रेट के समीप और शिव मंदिर मल्टीप्लेक्स के पीछे नाले का गंदा पानी कॉलोनी की ओर मोड़ने पर वार्डवासी भड़के
जंक्शन स्थित जिला कलक्ट्रेट के समीप और शिव मंदिर मल्टीप्लेक्स के पीछे बनी आईडीएसएमटी कॉलोनी में सोमवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब नगर परिषद की ओर से भेजी गई जेसीबी के जरिए नाले का गंदा पानी कॉलोनी की ओर मोड़ने के लिए बंधा तोड़ने का प्रयास किया गया। इसकी जानकारी मिलते ही कॉलोनीवासी मौके पर पहुंच गए और विरोध जताते हुए कार्य रुकवा दिया।