देवरी: देवरी में तेज आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, फसलों को भारी नुकसान
Deori, Giridih | Apr 8, 2026 देवरी प्रखंड क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 4 बजे अचानक तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। बेमौसम बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर जेठुआ फसल समेत कई अन्य तैयार फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों को आर्थिक क्षति की आशंका सता रही है। तेज बारिश के कारण प्रखंड के कई चौक-चौराहों और सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न ह