इटावा: इकदिल इलाके से बकरीद के दिन लापता हुआ किशोर 24 घंटे बाद सकुशल लौटा घर
Etawah, Etawah | Jun 9, 2025 इकदिल के कीरतपुर से बकरीद के दिन लापता हुआ किशोर 24 घंटे बाद रविवार देर रात घर वापस लौट आया। परिवार संग पुलिस ने राहत की सांस ली। किशोर ने बताया वह दो दोस्तों के साथ घूमने के लिए बिना बताए दिल्ली गया था। पिता आफताब अहमद ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस और परिजन उसे खोजने में जुटे थे, तभी रात को वह वापस लौट आया। पुलिस ने सोमवार एक बजे मेडिकल कराया।