बरहट: जमुई जिले भर में वट सावित्री पूजा पर सुहागिन महिलाओं ने की पूजा-अर्चना
Barhat, Jamui | May 16, 2026 जिला समेत प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह 8 बजे से ही सुहागिन महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर वट वृक्ष के पास पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर कच्चा सूत बांधा तथा अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।