चरखारी: भितरिया गांव के पास ऑटो की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
चरखारी के बफरेता गांव निवासी कपूरी पत्नी कल्लू बाइक में सवार होकर अटकौहां गांव जा रही थी। तभी रास्ते में भितरिया गांव के पास ऑटो ने बाइक में टककर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में महिला का उपचार किया जा रहा है।