मोकामा: हाथीदह बिजली ग्रिड की झाड़ियों में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
Mokameh, Patna | Apr 21, 2026 मोकामा के हाथीदह बिजली ग्रिड के झाड़ियों में दोपहर लगभग 2 बजे भीषण आग लग गई। इसके बाद चारो तरफ अफरा तफरी का माहौल हो गया। कर्मचारियों ने आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पाकर दमकल के अधिकारी तथा कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में लग गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।