रैपुरा: रैपुरा के संकट मोचन धाम में भव्य कृष्ण जन्मोत्सव, श्रद्धालु हुए भावविभोर
Raipura, Panna | Apr 12, 2026 क्षेत्र के संकट मोचन धाम में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आज रविवार शाम करीब 6 बजे बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर पूरा धाम भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। कथा व्यास पंडित अजीत शास्त्री जी ने श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का अत्यंत मार्मिक एवं भावपूर्ण वर्णन किया।