सैदपुर: सैदपुर गंगा पुल पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, सिर में गंभीर चोट लगने से युवक मरणासन्न, किया गया रेफर
सैदपुर नगर स्थित गंगा पुल पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार चंदौली के सकलडीहा गाँव निवासी 22 वर्षीय सतीश कुमार पुत्र जमुना गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर जुटे राहगीरों की सहायता से पुलिस तत्काल उसे सैदपुर सीएचसी ले गयी, जहाँ हालत अत्यधिक चिंताजनक देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया।