दरभंगा: दरभंगा में 22 सहायक अवर निरीक्षकों को मिला प्रमोशन, एसएसपी ने स्टार पहनाकर सौंपी नई जिम्मेदारी
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दरभंगा में बुधवार को आयोजित पिपिंग समारोह के दौरान पीटीसी (प्रमोशनल ट्रेनिंग कोर्स) पूर्ण करने वाले कुल 22 सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) को वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्टार पहनाकर नई जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर सभी पदोन्नत अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।