शिवसागर: शिवसागर थाना क्षेत्र के महुली मोड़ के समीप तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को रोंदा, बाइक सवार की हुई मौत
शिवसागर थाना क्षेत्र के महुली मोड़ के समीप आज शनिवार की शाम के 8 बजे के करीब एक रेज रफ्तार थार ने बाईक सवार को रोंद दिया,जिसमे बाईक सवार अक्षवर सिंह की मौत हो गई।घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार मृतक अक्षवर सिंह सासाराम का रहने वाला है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही शिवसागर थाने की पुलिस मौके पर पहुँच थार गाड़ी को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया