धौरहरा: खमरिया पंडित में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकाली गई भव्य रैली, पूरे गांव में उत्सव का माहौल
खमरिया पंडित में सोमवार को दोपहर करीब 3:30बजे भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधामऔर उत्साह के साथ मनाई गई।इसअवसर पर पूरे गांव में भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों,युवाओंऔर बच्चों ने भाग लिया।रैली गांव की प्रमुख सड़कों से होकर गुजरी जहां जगह-जगह लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा और चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।