सिवनी: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भ्रष्टाचार और लापरवाही: L&T विभाग ने खोदा 'मौत का गड्ढा', ग्रामीणों में भारी आक्रोश
Seoni, Seoni | Jun 7, 2026 कलारबाकी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी चमचमाती सड़क अब ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। L&T विभागकी बड़ी लापरवाही के चलते कान्हीवाड़ा-कलारबाकी मार्ग पर स्थित ड्यूटी गांव के काली मंदिर के सामने सड़क के बीचों-बीच एक विशालकाय गड्ढा खोद दिया गया है, जिससे क्षेत्र में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।