अनूपपुर: जिले में दो लोगों ने किया सुसाइड; घर और जंगल में मिले शव, पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी
अनूपपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक 16 वर्षीय नाबालिग बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्राम पसला के चरतरिहा टोला निवासी 45 वर्षीय मिठाईलाल यादव ने घर में फांसी लगाई, जबकि औढेरा के जल्दाटोला जंगल में एक नाबालिग बालिका का शव तेंदू के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराकर प