कुशलगढ़: कुशलगढ़ कस्बे में श्रद्धा का सैलाब, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर हवन पूजन किया, नगर राम के जयकारों से गुंजायमान
कुशलगढ़ कस्बे में अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर के बाद आज गुरुवार दोपहर 3 बजे कुशलगढ़ नगर पूरी तरह राममय नजर आया। गणपति मंदिर से एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। केसरिया और लाल वस्त्रों में सजे हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पूरे मार्ग को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।