सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म जयंती के अवसर पर शुक्रवार सुबह करीब दस बजे कटोरिया में एकता दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस मौके पर कटोरिया चौक से थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी व कर्मियों ने एकता दौड़ भी लगाया। जो बांका रोड स्थित इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय होकर थाना तक पहुंचा। जहां राष्ट्रीय एकता को लेकर शपथ भी दिलाया गया।