थाना प्रभारी पिसावा रेखा गोस्वामी ने बताया कि पिछले दिनों कमला देवी ने थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया कि उसका भाई रवेंद्र मानसिक रूप से बीमार है। जिसका वह इलाज करा रही है। भाई के नाम से पिसावा क्षेत्र के गांव दीवाहमीदपुर में 34 बीघा जमीन व एक मकान है।