बीना: विधायक और एसडीएम ने तहसील प्रांगण में निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Bina, Sagar | Dec 3, 2025 करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे नए प्रशासनिक भवन की गुणवत्ता पर ही सवाल उठ गए हैं। विधायक निर्मला सप्रे ने आज खुद मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया और निर्माण सामग्री से लेकर काम की क्वालिटी पर कड़ी नाराजगी जताई। बुधवार को विधायक निर्मला सप्रे कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम विजय डहरिया की मौजूदगी तहसील प्रांगण पहुंची और प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया।