गढ़पुरा: गढ़पुरा अंचलाधिकारी के निर्देश के बावजूद, दुकानदारों ने पंचो सिंह तालाब के मुहाने से अतिक्रमण नहीं हटाया
गढ़पुरा प्रखंड मुख्यालय के पंचो सिंह तालाब के मुहाने पर दर्जनों दुकानदार सरकारी भूमि को अतिक्रमित कर लिया है. गढ़पुरा अंचलाधिकारी राजन कुमार के निर्देश के बावजूद अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है. इसके कारण सार्वजनिक छठ पूजा समिति गढ़पुरा के सदस्यों ने फिर से अंचलाधिकारी से मिलकर अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया है.