डोमचांच नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 स्थित कोठीयाराबर निवासी ललिता देवी का परिवार आज भी जर्जर मिट्टी के घर में रहने को मजबूर है। परिवार के सदस्य कुंदन राम ने शुक्रवार को 10 बजे बताया कि माता-पिता के निधन के बाद दो भाई और एक बहन किसी तरह जीवन यापन कर रहे हैं।