हनुमना पुलिस थाना में नायब तहसीलदार बुद्धसेन मांझी द्वारा प्रस्तुत आवेदन एवं SDM कार्यालय के पत्र के आधार पर सात व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी बेईमानी व कूटरचना के आरोपों में अपराध दर्ज किया गया है।एसडीएम ने पत्र में उल्लेख किया है कि माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेश के पालन में ग्राम कोलहा की आराजी नंबर में हुए अवैध परिवर्तन की जांच की गई।