पंचकूला: गुरु रविदास चौक पर एक्टिवा और गाड़ी में हुई टक्कर, दो युवतियां हुईं घायल
पंचकूला के गुरु रविदास चौक पर आज एक्टिवा और गाड़ी में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक्टिवा सवार दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल युवतियों को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से पंचकूला के सेक्टर-6 अस्पताल में पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौका पर पहुंची और जांच में जुट गई।