पंचकूला: पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज की मौजूदगी में पुलिस ने 17 मामलों में जब्त नशीले पदार्थो को आग के हवाले किया
पंचकूला पुलिस ने 17 मामलों में जब्त नशीले पदार्थो को आग के हवाले किया।पुलिस कमिश्रर शिवास कविराज की मौजूदगी प मे जिला पंचकूला की सयुक्त कमेटी की देखरेख में जिला में एनडीपीएस एक्ट के 17 मामलों में जब्त किए गये मादक पदार्थो को नष्ट किया गया। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने कहा कि पंचकूला जिले में नशे का कारोबार करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।