पंचकूला: जिला के सभी खंडों- पिंजौर, रायपुररानी, बरवाला एवं मोरनी में एचबी टेस्ट कैम्प का किया गया आयोजन
पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत महिला एव बाल विकास द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिला के सभी खंड- पिंजौर, रायपुररानी, बरवाला एवं मोरनी में एचबी टेस्ट कैम्प का आयोजन किया गया। कैंप में आये सभी लोगों का एचबी टेस्ट किया गया, जिसका मुख्य उदेश्य एनीमिया को दूर करना था। पिंजौर ब्लॉक में 33, रायपुररानी में 90, बरवाला में 72 तथा मोरनी में 65 लोगों के सैंपल लिए गए।