पंचकूला: इनेलो जिलाध्यक्ष सतिन्द्र सिंह पिंजौर में बोले- लोकसभा चुनाव में प्रदेश व कालका हल्के की जनता भाजपा के खिलाफ वोट करेगी
इनेलो जिलाध्यक्ष सतिन्द्र सिंह टोनी ने कहा कि थोड़ी सी महंगाई बढ़ने पर भाजपा नेताओं ने गले में सब्जियां डालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था, लेकिन अब देश और प्रदेश में महंगाई इतनी बढ़ चुकी है कि आम व गरीब जनता के घर और रसोई का बजट बिगड़ कर रह गया है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1 हजार के करीब पहुंच गया है।