हाथरस: बाइक सवार दो लोगों को दूसरी बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, एक बालक और एक युवक घायल, एम्बुलेंस से लाया गया अस्पताल
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के इगलास अड्डे के पास एक बाइक पर सवार दो लोगों को दूसरा बाइक सवार टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। सड़क हादसे में बाइक सवार एक बालक मनमोहन का पैर टूट गया वहीं एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।