जगदीशपुर: मोहर्रम को लेकर नाथनगर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर नाथनगर थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नाथनगर इंस्पेक्टर अभय शंकर ने की। बैठक में शांति समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया।