बांधवगढ़: मृदा परीक्षण के आधार पर करें उर्वरकों का उपयोग, जैविक खाद अपनाने की कृषि विभाग की अपील
खरीफ सीजन में बेहतर उत्पादन और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए कृषि विभाग उमरिया ने किसानों से मृदा परीक्षण के आधार पर ही उर्वरकों का उपयोग करने की अपील की है। उप संचालक कृषि ने कहा कि यूरिया, फॉस्फोरस और पोटाश जैसे रासायनिक उर्वरकों का अंधाधुंध प्रयोग करने से बचें तथा मृदा परीक्षण रिपोर्ट के अनुसार ही संतुलित मात्रा में उर्वरकों का इस्तेमाल करें।