जगदलपुर: 1 करोड़ के नक्सली गणेश उईके के एनकाउंटर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी विस्तृत जानकारी
उपमुख्यमंत्री ने कहा पड़ोसी राज्य ओडिशा के कंधमाल में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 5 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें 1 करोड़ से ज्यादा का इनामी सेंट्रल कमेटी मेंबर (सीसीएम) गणेश उईके भी शामिल है। दो महिला नक्सली भी मारी गई हैं। मारे गए नक्सलियों के शव समेत हथियार बरामद कर लिए गए हैं। मृत नक्सलियों में कुछ छत्तीसगढ़ के नक्सली भी बताए जा रहे हैं।