जगदलपुर: जगदलपुर के लालबाग में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ₹50 लाख की लागत से निर्मित अटल परिसर का वर्चुअल लोकार्पण किया
भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मशताब्दी वर्ष मना रही है। इस अवसर पर गुरुवार को नगर के लालबाग में अटल परिसर का लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअली किया ।जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी की 9 फिट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया।