गिर्वा: DST व सूरजपोल पुलिस ने ₹200000 की ब्राउन शुगर के साथ 1 आरोपी को किया गिरफ्तार, जिला कोर्ट में पेश किया
Girwa, Udaipur | Feb 24, 2025 DST व सूरजपोल पुलिस ने थाना क्षेत्र से 2 लाख रूपये की ब्राउन शुगर के साथ 1 आरोपी को किया गिरफ्तार। दरअसल पुलिस ने रोडवेज बस स्टेण्ड के पीछे, सौ फिट रोड से आरोपी महेन्द्र सिंह को करीब 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। अवैध ब्राउन शुगर की बाजार की कीमत करीब दो लाख रूपये बताई जा रही है। वही पुलिस ने सोमवार को आरोपी को जिला कोर्ट में पेश किया।