देवलौंद थाना क्षेत्र के ग्राम झिरिया में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया। ट्रॉली में रेत भरी मिली। आरोपी ददोल बैश के खिलाफ खनिज अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर वाहन जब्त कर बुधवार सुबह 8 बजे से जांच शुरू कर दी गई है।